फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: त्वचा रोग विशेेषज्ञ नहीं होने से परेशानी झेल रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना प्रभावित हो रहे 200 मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय (पुरुष) में त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। रोजाना 200 से ज्यादा मरीज चिकित्सक के अभाव में प्रभावित हो रहे हैं।

एक साल से अस्पताल में त्वचा विशेषज्ञ ही नहीं है। इससे पहले संविदा पर दो चिकित्सक तैनात थे। उनकी संविदा समाप्त हो गई है। इसके बाद से अस्पताल में कोई भी त्वचा विशेषज्ञ नहीं है। रोजाना 200 से ज्यादा मरीज बिना परामर्श ही लौट रहे है। मरीजों का कहना है कि चिकित्सक ना होने की वजह से उन्हें दिक्कत हो रही हैं।
विज्ञापन



चिकित्सक की तैनाती के लिए जिला चिकित्सालय पुरुष में त्वचा विशेषज्ञ की तैनाती के लिए कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। जिला अस्पताल में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री से भी इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।- डॉ. राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन


बोली महिला मरीज
शनिवार को अस्पताल पहुंची महिला मरीज गुलफ्शां ने बताया कि वह लगातार तीन दिन से अपना इलाज कराने के लिए पहुंच रही है। मगर, चिकित्सक के ना होने से उन्हें बिना इलाज ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें