फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा में गैरहाजिर रहे 1629 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल की चित्रकला और इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान विषय की हुई परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल की चित्रकला और इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 75 और द्वितीय पाली में केवल 48 केंद्रों पर ही परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 1629 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला और इंटरमीडिएट का शस्य विज्ञान, मानव विज्ञान, कृषि अभियंत्रण समेत अन्य विषय की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल के 27 हजार 295 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 25 हजार 841 ने ही परीक्षा दी, 1454 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में 433 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 416 ही उपस्थित रहे, जबकि 17 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1471 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। डीआईओएस गजेंद्र ने बताया कि द्वितीय पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं थी। इसमें इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्कशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1603 विद्यार्थियों में से 1445 ने परीक्षा दी, जबकि 158 गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में कुल 1629 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। डीआईओएस ने कहा कि दोनों पालियों में कड़ी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें