खतौली। फलावदा के गांव सनौता निवासी 45 वर्षीय दिलशाद अपने परिवार के साथ वर्तमान में खतौली नई आबादी में रहता था। वह ढाबे पर नौकरी करता था। शुक्रवार दोपहर अचानक गिरने के कारण उसे जीटी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे दिल का दौरा पड़ने की बात कहते हुए भर्ती कर लिया था। तबीयत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने मरीज के बेटे उमेर के हस्ताक्षर कराकर आपरेशन किया। आपरेशन के अंत में मरीज की मौत हो गई। जिस पर परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में इकट्ठा हो गए। उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पूरे मामले के बारे में चिकित्सक से जानकारी ली गई। पहले मृतक के परिजन कार्रवाई की मांग करने लगे, लेकिन बाद में मना कर दिया।