खतौली। भाजपा के पदाधिकारी और सभासदों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा के नेतृत्व में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिला।
शिकायती पत्र में बताया कि नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा नगर के मोहल्ला मिट्ठू लाल में स्थित चिल्ड्रन पार्क को ध्वस्त कराकर अवैध रूप से 50 दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया है। चिल्ड्रन पार्क शहर की घनी आबादी के बीच है। चिल्ड्रन पार्क को तोड़कर व्यावसायिक कांपलेक्स नहीं बनाया जा सकता। पदाधिकारियों एवं सभासदों ने पार्क के स्वरूप को बदलकर अवैध रूप से बिना विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बनवाई जा रही दुकानों के नवनिर्माण को तत्काल प्रभाव से रुकवाने की मांग की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों से बात कर निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए।
मौके पर पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा, उमेश कुमार पूर्व सभासद, अजय गुप्ता सभासद, धनपाल सिंह सभासद, राम नारायण अरोरा सभासद, मनोज वर्मा सभासद, भाजपा कोषाध्यक्ष अमित त्यागी, निकाय चुनाव संयोजक कंवर सेन जैन, मनोज सैनी सभासद, अविंत गोयल मौजूद रहे।