फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड, 15 टोलियों में 442 ने दी सलामी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड़ के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले रिक्रूट आरक्षी को सम्मानित करते
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर आयुक्त राजकरन नैय्यर ने परेड की सलामी ली। 442 आरक्षियों में मथुरा निवासी जयवीर सिंह सर्वांग सर्वाेत्तम आरक्षी रहे। कार्यक्रम में 17 रिक्रूट आरक्षियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं अपराध के प्रति दृढ़ता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में परेड का संचालन प्रथम कमांडर सोनू चेतिवाल ने किया। द्वितीय कमांडर अंकित कुमार और तृतीय कमांडर जयवीर सिंह रहे। मुख्य अतिथि व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रिक्रूट की 15 टोलियों की परेड का निरीक्षण किया। टोलियों की सटीकता, अनुशासन एवं तालमेल की सराहना करते हुए परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने नवनियुक्त आरक्षियों को ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की एकता एवं अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा तथा जन सुरक्षा के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित
विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सर्वांग सर्वाेत्तम जयवीर सिंह, विनीत कुमार, राजकमल गौत्तम, बच्चू सिंह, प्रांजल कुमार, मोहित,पुष्पेंद्र सिंह, विकास कुमार, दीपक, नरेंद्र सिंह, कृष्णा अवस्थी, दीपक को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जिले के थानों में ही करेंगे नौकरी
दीक्षांत परेड में 442 रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 450 रिक्रूट आरक्षियों में से 442 परेड में शामिल हुए थे। पूर्व समय में पांच रिक्रूट आरक्षी त्याग पत्र देकर चले गए थे। दो को जेटीसी वापस कर दिया गया था। एक 21 दिन से अनुपस्थित था। वह दीक्षांत परेड में शामिल नहीं हुआ। इन सभी को एक निरीक्षक अध्यापक, दस उप निरीक्षक अध्यापक, एक कंप्यूटर आपरेटर, 15 आईटीआई, सात पीटीआई व एक महिला पीटीआई ने प्रशिक्षण दिया। सभी रिक्रूट आरक्षी जिलों के ही थानों में ही तैनात किए जाएंगे।

पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड़ के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले रिक्रूट आरक्षी को सम्मानित करते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें