बसें नहीं चलने से यात्री परेशान
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। यूपी रोडवेज बसें नहीं चलने से पुरकाजी से रुड़की और हरिद्वार उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लॉकडाउन के बाद शुरू हुए अनलॉक एक में प्रदेश सरकार के निर्देशों पर यूपी रोडवेज द्वारा उत्तर प्रदेश में बसों का संचालन शुरू किया गया था। इसी क्रम में विभाग द्वारा मुजफ्फरनगर से पुरकाजी तक बसें चलाई गई थी। रोडवेज की बसों के प्रदेश की सीमा से आगे नहीं जाने से व अन्य वाहन नहीं चलने के कारण मंगलौर, रुड़की व हरिद्वार और देहरादून उत्तराखंड आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल यह है कि जनपद मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को पहले पुरकाजी आना पड़ता है। जहां से ई रिक्शा का सहारा लेकर पुरकाजी से गुरुकुल नारसन उत्तराखंड तक जाकर वहां से अपने गंतव्य पर जाने के लिए बसें लेनी पड़ती हैं। जिसमें यात्रियों को भारी दिक्कतों के साथ साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।