फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गोल्डन टैंपल ट्रेन में यात्रियों में मारपीट

Tue, 26 Sep 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पैंट्री कार के तीन कर्मचारियों सहित सात गिरफ्तार
विज्ञापन

- मारपीट कर एक युवक का अपहरण कर ले जाने की जीआरपी को दी थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गोल्डन टैंपल ट्रेन में रविवार देर रात सीट पर बैठने को लेकर जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के समर्थन में ट्रेन की पैंट्री कार (रसोई यान) में काम करने वाले तीन युवकों ने भी मारपीट की और एक युवक को ट्रेन से उतरने नहीं दिया। युवक के बारे में उसके साथियों ने अपहरण की सूचना दी तो जीआरपी ने दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

मुजफ्फरनगर क्षेत्र निवासी तीन युवक जानसठ निवासी मोहम्मद एजाज, रामलीला टील्ला शहर कोतवाली निवासी शहजाद व रामपुरी निवासी अरशद अली लुधियाना में काम करते हैं। तीनों रविवार रात गोल्डन टैंपल ट्रेन में मुजफ्फरनगर आ रहे थे। इसी ट्रेन में राजस्थान के जिला धोलपुर के थाना बसेड़ी के गांव बौरेली निवासी भूरा भी जा रहा था। मुजफ्फरनगर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों में सीट पर बैठने को लेकर उनमें मारपीट हो गई। शोर शराबा होने पर कोच के बराबर में पैंट्री कार में सवार कर्मचारी झांसी के गांव लभोरा थाना एरच निवासी रवि, जालौन के गांव शेखपुर बुजुर्ग थाना कुरान निवासी अर्जुन सिंह सैंगर व ऋषि मिथा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भूरा का पक्ष लेते हुए मुजफ्फरनगर निवासी तीनों युवकों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर स्टेशन पर ट्रेन रुकी तब अरशद व आजाद तो उतर गए, लेकिन शहजाद को उन्होंने उतरने नहीं दिया गया और ट्रेन रवाना हो गई। यह देखकर दोनों युवकों ने जीआरपी थाने में अपने साथी का मारपीट कर अपहरण कर ले जाने की सूचना दी। पुलिस ने मेरठ जीआरपी थाना को सूचना देकर मारपीट में शामिल भूरा व पैंट्री कार के तीनों कर्मचारियों को ट्रेन से उतार लिया और बाद में मुजफ्फरनगर जीआरपी को सौंप दिया। उधर, मारपीट के दौरान यात्रियों में दहशत फैल गई थी। जीआरपी थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि ट्रेन में मारपीट के मामले में सात युवकों का चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें