संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। काकड़ा गांव के रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। दूसरे दिन कांस्य पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया। गांव में खुशी का माहौल है।
सोमवार को पुनीत ने पुरुष टीम के साथी भीम, आशीष और जसविंदर के साथ दो किमी की की स्पर्धा में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान कब्जाया। पिता जितेंद्र कुमार और माता सुमन देवी ने बेटे की जीत पर खुशी जताई। उधर, दो पदक जीतने वाले खिलाड़ी के परिवार को ग्रामीणों ने बधाई दी। नौकायन खिलाड़ी पुनीत ने बताया कि उसका चयन 27 अक्तूबर से गोवा में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स के लिए किया गया है। वह राष्ट्रीय खेलों के लिए भी उत्साहित है।