यात्री शेड का लोकार्पण किया
रोहाना। जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी ने यात्री शेड का लोकार्पण किया। चरथावल विकास खंड के अंतर्गत वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी ने जटनगला, बधाई चौराहे पर जिला पंचायत विभाग से यात्री शेड का निर्माण कार्य कराया। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों के साथ यात्री शेड का लोकार्पण किया।
जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी के द्वारा जिला पंचायत विभाग से गांव रोहाना कला, रोहाना खुर्द, बहेड़ी, मलीरा, बड़कली, आखलौर, बधाई कलां, बधाई खुर्द, कछौली, कसियारा, आदि गांवों में खड़ंजा, सीसी रोड, का निर्माणकार्य कराए गए। इस अवसर पर किसान संघ के जिलाध्यक्ष भंवरपाल सिंह ,चौधरी ओमबीर सिंह, प्रवेश त्यागी, व्यापार मंडल के नेता बोबी शर्मा, राकेश आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।