मुजफ्फरनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्किंग कर्मचारी से की मारपीट बिजनौर में पुलिस से नोकझोंक
- फोटो : Amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान सदर तहसील के गेट पर सपा नेताओं ने पार्किंग कर्मचारी पवन के साथ मारपीट की। हंगामे के बीच पुलिस ने युवक को बामुश्किल सपा कार्यकर्ताओं से छुड़ाया। वहीं बिजनौर में सपा समर्थकों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।
मुजफ्फरनगर में सपा समर्थकों ने पार्किंग कर्मचारी पर तहसील गेट का बैरियर गिराने का आरोप लगाते हुए मारपीट की, जबकि पुलिस ने बैरियर गिराकर सपाइयों को रोकने की कोशिश थी।
शहर कोतवाली में पीड़ित युवक पवन की ओर से चार सपा नेताओं जिला महासचिव जिया चौधरी, समीर खान, सलमान त्यागी और एक अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।