खतौली। फलावदा रोड स्थित आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारंभ एडवोकेट नवीन कुमार उपाध्याय प्रबंधक ने लक्ष्मी-गणेश का पूजन करके किया। स्कूल में आयोजित दीप प्रतियोगिता में बच्चों ने दीप सजाए। प्रतियोगिता में परि शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर विशु तथा तृतीय स्थान पर दिपांशु रही। प्रतियोगिता में प्रतिभा, मीनू, बबीता, पूजा, प्रियंका, साक्षी, राखी, मनीषा, मगन, रानी, रूबी मौजूद रहे।