खतौली। भगवान महावीर के योग निरोध के मंगल अवसर पर जैन कीर्ति स्तंभ पर जैन समाज के लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित किए और सर्व समाज को ज्ञान रूपी दीपक जलाकर ज्ञान की गंगा बहाने का संदेश दिया। जैन क्रांतिकारी मंच के सानिध्य में कार्यक्रम में सुशील जैन, मोहित जैन स्वतंत्र, कलपंद्र जैन, राजकुमार जैन प्रवक्ता, आगम जैन, सुनील जैन, नीरज जैन प्रवक्ता, प्रवीण जैन, मनीष जैन, रोहित, मुकुल जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, नित्यम जैन, शशांक जैन, नवीन जैन, प्रदीप जैन आदि शामिल रहे।