फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विज्ञान मॉडल देख अभिभूत हुए अभिभावक

विज्ञापन
-चरथावल नालंदा स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा सजाए गए मॉडल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रदर्शनी में मॉडल देख प्रभावित हुए अभिभावक
विज्ञापन

चरथावल। नालंदा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा सजाई गई प्रदर्शनी में विज्ञान के मॉडल को अभिभावकों ने सराहा। उधर, राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सैनिक स्कूल की प्रवेश प्रतियोगिता में कक्षा पांच के छात्र ध्रुव कुमार ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

शनिवार को कई तरह के क्रियाकलापों को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में स्टाल सजाकर प्रस्तुत किया। वार्षिक प्रदर्शनी में गणित, कला, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक और अंग्रेजी के क्रियाकलापों को अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा सजाए गए विज्ञान के मॉडल सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहे। अभिभावकों ने मॉडल के संबंध में जानकारी जुटाई। मॉडला में बच्चों की प्रतिभा को देखकर उनके वैज्ञानिक मनोभाव का आभास नजर आया। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने विद्यार्थियों केे सर्वांगीण विकास के लिए प्रदर्शनी का आयोजन होता है। छात्र-छात्राओं की रुचि के मुताबिक माडल, चार्ट सजाए जाते हैं। पंकज त्यागी, विनीत कुमार, अर्जुन दत्त शर्मा का सहयोग रहा। वहीं, अर्थशास्त्र के शिक्षक विवेक मोहन के पुत्र कक्षा पांच के छात्र ध्रुव चौधरी की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में कामयाबी पाई है। चयनित छात्र को स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने शाबासी देकर उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें