फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 20 नवंबर को किसान मजदूर संगठन की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव तिंगाई में किसान मजदूर संगठन के सचिव मनोज राणा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसान एवं मजदूरों की समस्याओं एवं उनके हक व अधिकारों को लेकर चर्चा वार्ता की गई। 20 नवंबर को तहसील में आयोजित होने वाली पंचायत को सफल बनाने के लिए रणनीति भी तय की गई। जिला सचिव ने कहा कि किसान एवं मजदूर अपने आप को अकेला न समझे। किसान और मजदूर की ताकत उसकी एकता ही है। हम सभी को अपने हक एवं अधिकारों के लिए एकजुटता दिखानी चाहिए। यह समय एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का है। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह ने की। खतौली तहसील अध्यक्ष जॉनी चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष राणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष राहुल राणा, विनोद सोम, तहसील उपाध्यक्ष गोविंद चौहान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें