सिसौली। कस्बे में महर्षि कश्यप की मूर्ति का अनावरण भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया। बालियान ने कहा कि गन्ना किसान व कश्यप समाज एक दूसरे के पूरक हैं। कश्यप समाज कोल्हू संचालित कर गन्ने से गुड़ शक्कर बनाते हैं। मुख्यमंत्री से मांग कर कोल्हू के लिए बिजली की दरें निर्धारित कराई जाएंगी। उन्होंने कश्यप समाज के युवाओं को मत्स्य पालन को रोजगार के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
सिसौली में कश्यप समाज के लिए पंचायत घर बनाने की भी घोषणा की। कश्यप समाज की ओर से आदमपुर व कमालपुर के बीच हिंडन नदी पर पुल निर्माण कराने की भी मांग की गई। बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने समाज के लोगों से मिलजुल कर रहने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को नशाखोरी से दूर रहना चाहिए । आपस में भाईचारा बनाकर रहना चाहिए , आपसी सहयोग से समाज काफी तरक्की कर सकता है ।पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने मूर्ति स्थापित कराने में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश कश्यप, प्रमोद कश्यप, धर्मपाल कश्यप, भाजपा नगर अध्यक्ष यशपाल सिंह, नितिन बालियान, रजनीश कुमार, रोहित, ओमपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे ।