मीरापुर। भाकियू तोमर ने किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। साथ ही यह भी कहा कि वसी हत्याकांड को लेकर संगठन 13 मई को एसएसपी मेरठ कार्यालय पर पंचायत करेगा।
गांव सिकरेडा में हुई संगठन की पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों के नुकसान हुआ। खेतों में बिजली और नहरों में पानी की कमी से सिंचाई बाधित है।
बिजली विभाग पांच हजार रुपये बकाया पर कनेक्शन काट देता है। इन समस्याओं पर जल्द ही आंदोलन होगा। पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक तोमर मौजूद रहे।