फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भगवान शनिदेव का किया गया पंचामृत अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिधाम मंदिर के 22वें वार्षिकोत्सव पर शनिवार को भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती की गई और 56 भोग लगाया गया।
चरथावल रोड स्थित शनिधाम मंदिर पर भगवान शनिदेव का दूध, दही, नील, बूरे, और शहद से पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती हुई। भगवान शनिदेव को 56 भोग लगाने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालओं ने भगवान शनिदेव के दर्शन करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस दौरान पंडित केशवानंद, संतोष मिश्रा, भरत मिश्रा, शिवम मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महामंत्री मुकेश चौहान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पवार, उपाध्यक्ष शरद कपूर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, विपिन ढींगरा, जितेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें