फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहरोड़ा में तनाव को देखते हुए पीएसी बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरोड़ा में तनाव को देखते हुए पीएसी बल तैनात
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव अहरोड़ा में पूर्व ग्राम प्रधान मांगेराम गुर्जर की पुरानी रंजिश में हत्या करने और पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम होने के बाद से पुरानी अदावत भड़कने की आशंका बन गई है। हत्याकांड के बाद से दोनों परिवारों में तनाव के हालात पैदा हो गए हैं। पुलिस प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त पीएसी बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिशें डाली और एक आरोपी सहित दो लोगों को पकड़ लिया गया है।
गांव अहरोड़ा में बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व प्रधान मांगेराम गुर्जर की हत्या को लेकर 30 साल पुरानी रंजिश भड़कने की आशंका बनी हुई है। इस हत्याकांड को लेकर दोनों परिवारों में तनाव व्याप्त है। इसी के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड में नामजद आरोपी सहित दो हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-घटनास्थल के पास खेतों के किसानों में दहशत
गांव अहरोड़ा में जंगल में जिस स्थान पर पूर्व प्रधान मांगेराम हत्या की गई थी, उसके आसपास के किसान भी अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। जिन ग्रामीणों ने दो गोलियां चलने की आवाज सुनी दी, उनमें एक दो ग्रामीण ही मौके पर पहुंचे थे, बाकी ग्रामीण पुलिस की पूछताछ को लेकर अपना पीछा छुड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

-महिलाओं और बच्चों में भी दहशत
गांव में 30 वर्ष पूर्व की रंजिश के बाद पूर्व प्रधान मांगेराम की हत्या को लेकर महिलाओं व बच्चों में दहशत बन गई है। जंगल में महिलाओं ने जाना छोड़ दिया है। हत्याकांड को लेकर बच्चों में भी दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें