फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी पकड़ा

Sun, 08 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ में पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। शनिवार को कोतवाली में सीओ एसकेएस प्रताप ने पत्रकारों को बताया कि इंस्पेक्टर अमरदीप ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर पांच हजार का इनामी बदमाश पकड़ा है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के जामिया नगर निवासी रोशन उर्फ सलीम पुत्र अफसर के खिलाफ जानसठ, बुढ़ाना, बिजनौर, शहर कोतवाली सहित कई थानों में सात मामले दर्ज है। पुलिस ने बदमाश पर पांच हजार का इनाम रखा था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह करीब 6 बजे महिला अस्पताल के पास से बदमाश को दबोच लिया। बदमाश के पास से 9 एमएम के चार कारतूस बरामद हुए है।

सीओ ने बताया कि इस तरह के कारतूस सेना या पुलिस के पास ही मिलते हैं। बदमाश के पास इस तरह के कारतूस मिलना बहुत बड़ी बात है। बदमाश को रिमांड  पर लेकर कारतूस के बारे मेें पूछताछ की जाएगी। पुलिस टीम में एसएसआई तेजवीर सिंह, एसआई सुरेशपाल सिरोही, कांस्टेबिल संदीप, रोहित, धर्मेंद्र व सोमवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें