फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ओवरलोड गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। टिकौला शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक दिल्ली-पौडी राजमार्ग स्थित गांव पुठठी इब्राहीमपुर के पास एक कार पर पलट गया। कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


सहारनपुर निवासी जुनैद अपने दोस्त सुहैल के साथ संभल में शादी समारोह से लौट रहा था। शनिवार की देर शाम दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित गांव पुठठी इब्राहिमपुर के समीप मीरापुर की ओर से जा रहा गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलट गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक ओवरलोड गन्ना लदा होने के चलते क्रेन ट्रक को हटा नहीं सकी। इसके बाद दूसरी क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाकर कार में फंसे घायल युवकों को बाहर निकलवाया गया। जानसठ सीओ यतेंद्र सिंह नागर व एसडीएम राजकुमार भारती भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को जानसठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें