फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप, ग्रामीणों ने रतनपुरी थाना घेरा

विज्ञापन
रतनपुरी थाने में चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। कल्याणपुर चौकी इंचार्ज पर प्रधान के पति के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर भनवाड़ा के ग्रामीणों ने रतनपुरी थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की मांग की। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम हो गई है।
विज्ञापन

भनवाड़ा गांव के खेत काली नदी के दोनों तरफ हैं। गन्ना किसानों की आवाजाही के लिए प्रधान के पति उस्मान अली नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। पुल को लेकर चौकी इंचार्ज और प्रधान के पति की कहासुनी हो गई। उस्मान अली का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने गाली-गलौज की। गांव में रोष फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए।
भाकियू नेता अनुज बालियान, संजीव कुमार और युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। देर रात पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि चौकी इंचार्ज को तुरंत कल्याणपुर चौकी से हटाया जाए। बुढ़ाना, शाहपुर, खतौली और रतनपुरी पुलिस मौके पर है। सीओ फुगाना सीओ शरद चंद्र ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। देर रात तक थाने पर धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें