मुजफ्फरनगर। दून वैली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ दीपावली मनाई। राज्य मंत्री कपिल देव को शिक्षक और विद्यार्थियों ने हस्त निर्मित गुलदस्ते, गणपति और ग्रीटिंग कार्ड दिए। बच्चों से मिलकर कपिल देव भी प्रसन्न हुए और मिठाई, चाकलेट देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ’पर्यावरण के अनुकूल दीपावली’ मनाने का संदेश भी दिया। बच्चों ने ब्रांच हेड मिस ईवा मैम के साथ अपने अनुभव साझा किए।