बुढ़ाना। अजीज फातिमा हाईस्कूल में भाषण और खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
शुभारंभ पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोनू कश्यप और क्राइम इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। भाषण और खेल प्रतियोगिता में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को स्कूल प्रबंधक मौहम्मद अहमद और प्रधानाचार्य नूर मौहम्मद ने पुरस्कृत किया। मौके पर डॉ. शेखर कुमार, गणेश शर्मा सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।