बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराल निवासी सोनू कश्यप ने 19 सितंबर को अपना शिकायती पत्र पुलिस को दिया था। सोनू ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने शेयर बाजार में लाभ कमाने के नाम पर उसके खाते से एक लाख पांच हजार रुपये धोखाधड़ी करके ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने उस खाते को सीज करवा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि लंबे प्रयास के बाद अज्ञात व्यक्ति के खाते से पैसे ट्रांसफर करवाकर युवक के खाते में डलवा दिए। अज्ञात युवक की लोकेशन गुजरात की मिली थी। जिसका सही नाम पता नहीं चल सका। धोखाधड़ी करने वाले आदमी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।