मुजफ्फरनगर, शाहपुर। विकास खण्ड क्षेत्र के गांव उमरपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेले का आयोजन किया गया । मेले का शुभारंभ गांव के पूर्व प्रधान शोभाराम कश्यप ने फीता काटकर व गो पूजन कर किया । मेले में डिप्टी सीएमओ डा. मंसाराम गौतम ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों के टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की ।
मेले में शाहपुर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के के त्यागी ने पशुपालकों को पशुओं में खुरपका, मुंहपका, गला घोटू जैसी जानलेवा बीमारी के टीकाकरण और पशुओं में टेगिंग की जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा पशुओं में नि:शुल्क कृत्रिम गर्भाधान के अंतर्गत गोकुल मिशन की जानकारी दी । पशु मेले में 250 पशुओं की विभिन्न बीमारियों की जांच करके दवाइयां वितरित की गई । इस दौरान डा. शरद शर्मा , डा., पुष्पेंद्र तोमर, डा, सत्येंद्र यादव , डा. अजीत राणा डा. संजय बालियान , पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज कुमार , रविंद्र कुमार , सूरज हुड्डा , संजीव कुमार , पैरावेट मौजपाल , मणिकांत , सोमपाल , कंवरपाल ,प्रवीण कुमार , नरेश कुमार , अतुल त्यागी , संजय त्यागी , सत्येंद्र कुमार , रवि कुमार का सहयोग रहा । इस दौरान ग्रामीण बाबूराम, डा, देवेंद्र सैनी, मोनू सैनी, अतुल कुमार, नंदपाल, सोनू कश्यप, बबलू, जगपाल, मनोज, जयपाल, आत्माराम, अंशुल सैनी, राजेश, विनेश सैनी, आदि मौजूद रहे।