फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया
विज्ञापन

भौराकलां। गांव मोहम्मदपुर रायसिंह में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बुढ़ाना ब्लॉक प्रमुख अजीत पंवार ने किया। दौड़ प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुंडभर निवासी बंटी ने 1.58 मिनट में 800 मीटर दूरी तय कर प्रथम पुरस्कार की राशि 2100 रुपये प्राप्त किए। गांव हबीबपुर निवासी सद्दाम ने 1.59 मिनट में दूरी तय कर द्वितीय पुरस्कार राशि 1100 रुपये प्राप्त की। गांव गढ़ी नोआबाद निवासी उज्ज्वल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार राशि 750 रुपये प्राप्त किए। प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता जितेंद्र मलिक ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान गौरव मलिक, विकेंद्र मलिक, प्रमोद मलिक, बिटटू मलिक, कल्लू फौजी, देवेंद्र बालियान, पंकज जैन, राजीव बालियान, बाबूराम, गौरव फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें