फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अनुपस्थित बैंक अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन ने पीएम स्वनिधि की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सात बैंक मैनेजर का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। योजना में लापरवाही बरतने वालों पर कानूनी कार्रवाई के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

लोकवाणी सभाकक्ष में पीएम स्वनिधि की प्रगति को लेकर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने एलडीएम बीएस तोमर की मौजूदगी में बैंक अधिकारियों की बैठक ली। एडीएम ने डूडा के माध्यम से किए गए आवेदन पर योजना का लाभ नहीं दिए जाने पर बैक प्रबंधकों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है और प्रदेश सरकार भी इसे लेकर गंभीर है। इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नरेंद्र बहादुर सिंह ने जनपद का लक्ष्य पूर्ण ना होने पर एलडीएम को निर्देशित किया की जिन बैंक में आवेदन लंबित है, उन बैंक मैनेजर के खिलाफ कानूनी करवाई करते हुए केस दर्ज किया जाये। साथ ही अनुपस्थित रहे बैंकर्स एचडीएफसी डीसीओ राहुल, आईसीआईसीआई डीसीओ अंकित जैन, बैंक ऑफ बड़ौदा डीसीओ रविंद्र कुमार, इंडियन बैंक डीसीओ मोहित राणा, कोटक महिंद्रा बैंक डीसीओ सुनील श्रीवास्तव, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया डीसीओ प्रदीप, अभिलेख डीसीओ प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक का वेतन रोकने के आदेश एलडीएम को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें