फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने पुराने शेड्यूल पर ही खुलने दिया बाजार

विज्ञापन
भगत सिंह रोड से गुजरते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुराने शेड्यूल पर ही खुला बाजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार की गाइड लाइन से अलग अपने पुराने शेड्यूल पर ही बाजार को खोलने की अनुमति दी। शाम चार बजे बाजार को बंद करा दिया गया। बाजार में चहल पहल सामान्य रही।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बाजार खुलने को लेकर रविवार को जो गाइड लाइन जारी की थी। लेकिन जिला प्रशासन ने उसे लागू नहीं कराया। प्रशासन ने पहले से ही जो समय निर्धारित किया हुआ है उसी के आधार पर बाजार को खोलने की अनुमति दी। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल रही। दुकानदारों में सुबह से ही प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की गाइड लाइन को लेकर आशंका रही। जिला प्रशासन ने कोई दिशा निर्देश भी जारी नहीं किए। इस कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन ने चार बजे दुकानें बंद करा दी। बाजार चार बजे तक ही खुल पाया गया। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना के केस ज्यादा मिल रहे हैं, इसलिए अभी बाजार खुलने की पहली जैसी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें