माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 24508 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। सीबीएसई बोर्ड का इंटरमीडिएट का रिजल्ट अभी आना बाकी है। डिग्री कॉलेज में यहां केवल 4053 सीटें हैं। हालांकि चार डिग्री कॉलेजों के अलावा निजी शिक्षण संस्थाएं भी जिले में बढ़ी हैं। इस बार डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी मचने वाली है।
शहर में मुख्य रूप से चार डिग्री कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में इस बार एडमिशन को लेकर मारामारी रहेगी। इन सभी कॉलेजों में केवल 4053 सीटें हैं। डीएवी कॉलेज में 1440, एसडी कॉलेज में 1273, जैन डिग्री में 860, छोटूराम कॉलेज में 480 छात्र-छात्राओं के एडमिशन हो सकेंगे। इस बार जिले में इंटरमीडिएट में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 26, 698 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिले का रिजल्ट 91.80 प्रतिशत रहा है और यहां 24508 ने सफलता हासिल की है।
कॉलेजों में जितनी सीटें हैं, पास होने वालों की संख्या उससे कई गुना है। अभी सीबीएसई बोर्ड का इंटरमीडिएट का रिजल्ट आना बाकी है। सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद 12वीं उत्तीर्ण करने वालों की संख्या बढ़ जाएगी। छोटूराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक का कहना है कि अब छात्रों के पास केवल डिग्री कॉलेज ही विकल्प नहीं है। मेडिकल और इंजीनियरिंग आदि में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी जा रहे हैं। इसी के साथ प्राइवेट कॉलेजों की संख्या काफी बढ़ी है। फिर भी इंटर में इस बार काफी संख्या में विद्यार्थी पास हुए है।
डीएवी कॉलेज
बीए: 320
बीएससी बायो: 240
बीएससी मैथ: 320
बीकॉम: 120
बीसीए: 120
बीबीए: 120
----------------
एसडी कॉलेज
बीए: 613
बीएससी बायो: 80
बीएससी मैथ: 200
बीकॉम: 300
बीएससी होम साइंस: 80
------------------------
जैन कन्या कॉलेज
बीए: 500
बीएससी बायो: 60
बीएससी मैथ: 60
बीकॉम: 240
---------
छोटूराम कॉलेज
बीएससी एजी: 240
बीएससी बायो: 80
बीएससी मैथ: 80
बीकॉम: 80