फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीनों बोर्ड के नतीजे घोषित होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर के कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी कर ली गई है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर बुधवार से ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण शुरू हो गए। छात्र-छात्राएं एक से अधिक पाठ्यक्रम और कॉलेजों में भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
यूनिवर्सिटी के प्रवेश समन्वयक एवं शहर के चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि स्नातक कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर 15 जून तक पंजीकरण होंगे। इसके बाद मेरिट जारी की जाएगी। छात्र-छात्राएं मांगी गई जानकारियों के साथ अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवेश के लिए रहेगी मारामारी
डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए इस बार मारामारी रहेगी। यूपी, सीबीएसई बोर्ड के बंपर नतीजे रहे हैं। कॉलेजों में सीटों के सापेक्ष अभ्यर्थी अधिक होने के कारण मनपसंद कॉलेज में प्रवेश मिलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें