फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला व गर्भस्थ शिशु की मौत, निजी अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

पुलिस ने समझाकर शांत किया, परिजनों ने बिना कार्रवाई के शांत किया

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ निवासी बबलू रेलवे पुलिस नई दिल्ली में कर्मचारी हैं। सोमवार की दोपहर उसकी पत्नी लोकेश देवी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे मोरना में जानसठ मार्ग पर स्थित क्लीनिक पर ले गए। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया गया। डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी कराने की बात कहकर रात 10 बजे जांच के लिए टेस्ट कराए। मगर, आधी रात में प्रसव पीड़ा को गम्भीर बताते हुए डॉक्टर ने उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन महिला को बेगराजपुर मेडिकल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोकेश की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन मोरना स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का शुकतीर्थ श्मशान घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार दिया। मृतका अपने पीछे पुत्री साक्षी (7), पुत्र लक्ष्य (7) और पुत्री पल्लवी (3) को छोड़ गई। महिला की मौत से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें