देवबंद कोतवाली में महिला पुलिस रिर्पोटिंग पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक बृजेश सि
- फोटो : DEVBAND
देवबंद में महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी का ऑनलाइन उद्घाटन
देवबंद। महिला अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए देवबंद कोतवाली में महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक बृजेश सिंह रहे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री की इस पहल को महिला उत्थान के लिए सराहनीय कदम बताया है। चौकी का चार्ज संभालते हुए प्रभारी शिवानी चौधरी ने कहा कि अब महिलाओं को दूर महिला थाने पर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। उनकी समस्याओं को सुना जाएगा साथ ही महिलाओं की काउंसिलिंग भी की जाएगी। सीओ रजनीश उपाध्याय ने कहा कि जनपद में एक महिला थाना होने से महिलाओं को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब महिला रिर्पोटिंग पुलिस चौकी खुलने से राहत होगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोलंकी, इंस्पेक्टर संजय सिंह आदि मौजूद रहे।