देवबंद में 480 के सापेक्ष 207 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
देवबंद। कोरोना वैक्सीनेशन की कड़ी में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बुजुर्ग और 45 साल से अधिक आयु के लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 480 लोगों को पहली डोज देने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष शाम पांच बजे तक 207 लोगों ने ही टीका लगवाया। वरिष्ठ व्यापारी नेता हुलाशराय सिंघल ने भी सीएचसी में आकर पहली डोज ली। डा. इंद्राज सिंह ने कहा कि कोरोना टीके का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से कोविड-19 के नियमों व सरकार की गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया।