फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज हत्याकांड में एक युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुज हत्याकांड में एक युवक हिरासत में
विज्ञापन

सिखेड़ा। गांव बेहड़ा आस्सा में अनुज की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस जल्द ही हत्या का खुलासा करने का दावा कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा आस्सा निवासी अनुज पुत्र अमरीश बृहस्पतिवार सुबह निकला था। शाम को गांव के बाहर खेत में उसकी लाश मिली थी। अनुज की सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। एसओ रामवीर सिंह ने बताया कि मामले में अनुज के पिता अमरीश ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने गांव से ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिसके पास से पिस्टल बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसओ ने दावा किया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तितावी। गांव अमीरनगर में नौ अप्रैल को दो पक्षों में हुए संघर्ष में एक युवक की हत्या हुई थी। मामले में एक पक्ष के खिलाफ हत्या व दूसरे पक्ष के खिलाफ कातिलाना हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसओ कपिलदेव ने बताया कि मामले में एक पक्ष से मनोज, कृष्णपाल उर्फ भगत व अर्जुन तभी से फरार हैं। शुक्रवार को गांव में मुनादी कराते हुए सभी आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें