फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सीएए पर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- थानवी टाइम्स व्हाट्स एप ग्रुप पर सीएए का विरोध जताने वाली भ्रामक टिप्पणी की थी पोस्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सीएए कानून (नागरिकता संशोधन कानून) सोमवार शाम को लागू कर दिया गया। इसके विरोध की आशंका के चलते प्रदेश भर में अलर्ट घोषित किया गया है। तभी से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी चौकन्ना व खुफिया टीम सक्रिय है। इसी बीच थानवी टाइम्स व्हाट्स एप ग्रुप पर सीएए का विरोध जताने वाली भ्रामक टिप्पणी पोस्ट कर दी गई। साइबर सेल ने पता चलते ही ग्रुप संचालित करने व पोस्ट डालने वाले आरिफ थानवी को गिरफ्तार कर दिया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
सीएए लागू होने के बाद इस कानून का विरोध जताए जाने की आशंका जताई जा रही थी। यहीं कारण रहा कि प्रदेश भर में अलर्ट घोषित कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के आदेश जारी किए गए थे। मंगलवार को एक सोशल मीडिया ग्रुप पर सीएए को लेकर भ्रामक टिप्पणी वाली पोस्ट की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को मिली तो पुलिस ने ग्रुप व उसके संचालक तथा पोस्ट डालने वाले के बारे में जानकारी जुटाने के बाद अधिकारियों को जानकारी दी। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार खालापार निवासी आरिफ थानवी ने अपने मोबाइल नंबर पर थानवी टाइम्स नाम से एक व्हाट्स एप ग्रुप संचालित किया हुआ है। आरिफ थानवी ने अपने व्हाट्स एप ग्रुप पर सीएए कानून के बारे में भ्रामक टिप्पणी पोस्ट कर दी। इस टिप्पणी से समाज में शांति व्यवस्था व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन

टिप्पणी के बारे में पता चला तो शहर कोतवाली पुलिस ने आरिफ थानवी को गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग करने की आशंका में आरोपी का चालान कर दिया। उधर, आरिफ थानवी से एसएसपी अभिषेक सिंह ने पूछताछ भी की। सीओ सिटी एसपी उपाध्याय ने बताया कि आरोपी का चालान किया गया है। आरोपी युवक शांति भंग करने पर आमादा था। यदि उसे गिरफ्तार न किया जाता तो वह लोगों को भ्रमित कर बड़ा अपराध करा सकता था। सभी से अपील है कि कोई भी व्यक्ति भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट न करे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साइबर सेल की नजर
अधिकारियों के आदेश पर साइबर सेल पिछले एक माह से सोशल मीडिया पर लगा कर निगाह रखे हुए है। मिमलाना रोड निवासी जावेद से टाइमर बम बरामद होने से अब तक पुलिस की साइबर सेल लगातार सोशल मीडिया पर निगाह रखे हुए है। यही कारण रहा कि आरिफ थानवी पुलिस के शिकंजे में फंस गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें