संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। महत्वाकांक्षी परियोजना डेडिकेटेड रेल कॉरिडोर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से देश को समर्पित किया। जिले के पांचों स्टेशनों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि नई रेलवे लाइन के शुरू जाने से देश के कई भागों में माल ढुलाई में सुविधा होगी। देश में सड़कों और रेलवे लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है।
न्यू जड़ौदा नरा स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम में डॉ. संजीव बालियान अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि इस नई रेलवे लाइन के शुरू हो जाने से देश आर्थिक प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा। देश की आर्थिक विकास होगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस मौके पर अभिषेक चौधरी, नकुल उपाध्याय, मनोज जड़ौदा, राजवीर सिंह कश्यप, मनोज राठी ,अचिंत मित्तल, मोनू प्रधान, नंद किशोर पांचाल, सुनील कुमार मौजूद रहे।
न्यू मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि यह रेलवे लाइन माल ढुलाई में मिल का पत्थर साबित होगी। रेलवे की ओर से देव पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच कराई गई। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संचालन प्रधानाचार्य नंदिनी बालियान ने किया। प्रोजेक्ट मैनेजर हृदेश कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र त्यागी, अनुज प्रधान रालोद नेता विकास बालियान उपस्थित रहे।
न्यू मुजफ्फरनगर स्टेशन पर देखा लाइव प्रसारण
फोटो
चरथावल। ब्लॉक के गांव लकड़संधा गांव में न्यू मुजफ्फरनगर स्टेशन पर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा आजादी के बाद देश में रेलवे कनेक्टिविटी के बारे में किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। लाइन के दोहरीकरण से यात्रियों को लाभ मिल रहा है। डीएफसी रेलवे के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डॉ. विपिन त्यागी के साथ प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण देखा। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्हें पुरस्कृत किया गया। मुख्य महाप्रबंधक पवन कुमार, डीपीएम कुलदीप कुमार, स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार ने अतिथियों को प्रोजेक्ट के बारे में अवगत कराया। देवेश कुमार, भाजपा जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र चौधरी और महिपाल राठी मौजूद रहे।
ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट काॅरिडोर का लोकार्पण
फोटो समाचार
खतौली। फ्रेट काॅरिडोर के कार्यक्रम में न्यू खतौली स्टेशन पर भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, खतौली नगर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री का भाषण सुना। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, प्रवीण ठकराल, सुधीश पुंडीर, श्याम रहेजा, प्रदीप शर्मा, रवि प्रधान, बबलू प्रधान उपस्थित रहे।