फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावल्टी चौक पर चौराहा किया वन-वे

विज्ञापन
विज्ञापन
नावल्टी चौक पर वन-वे ट्रैफिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चौथे चरण में प्रशासन के नए नियमों के तहत बुधवार को भी दुकानें खोलीं गईं। दुकानें खुलते ही शहर में भीड़ का आवागमन शुरू हो गया, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ गईं। लगातार बढ़ती भीड़ के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हुई तो पुलिस को शहर के नावल्टी चौक पर मुख्य चौराहे को बेरिकेडिंग लगाकर बंद करते हुए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था करनी पड़ी। वहीं, पुलिस ने नए नियमों के तहत शिवचौक, हनुमान चौक व मीनाक्षी चौक पर बेरिकेडिंग हटाकर लोगों को राहत दी, तो शहर के भगत सिंह रोड, दाल मंडी व लोहिया बाजार में भीड़ एकत्र हो गई। नए नियमों के तहत बाजार चार बजे तक खुले, लेकिन इसके बाद भी शहर में लोगों के साथ ही वाहनों का भी आवागमन जारी रहा। पुलिस महज व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूझती नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें