फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में एक गोकश दबोचा, चार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक गोकश दबोचा, चार फरार
विज्ञापन

चरथावल। निरधना के जंगल में गोकशी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मौके से चार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मांस, काटने के उपकरण और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि दधेडू चौकी प्रभारी ने गोकशी की सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ निरधना के जंगल में घेराबंदी कर दी। आरोप है कि पुलिस से घिरा देख आरोपी लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। हालांकि चार मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी वाजिद पुत्र सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया। मौके से उसका भाई आजाद और मुर्सलीन उर्फ पम्मा पुत्र मुकीम समेत चार आरोपी फरार हो गए। इनमें दो आरोपियों को अज्ञात में दर्शाया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से डेढ़ क्विंटल मांस, खाल, दो कुल्हाड़े, दो रस्सी, पांच छुरे बरामद किए हैं। मौके पर फायर करने वाला अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें