फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी एक और आरोपी से वसूला गया एक लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और आरोपी से वसूला गया एक लाख जुर्माना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान की गई मुचलका पाबंद की कार्रवाई के बावजूद हिंसा में लिप्त रहने वाले एक और आरोपी से पुलिस ने एक लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। इसके साथ ही जिले में अब तक चार आरोपी एक-एक लाख रुपये जुर्माने की धनराशि जमा करा चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने गांव सुजड़ू के कूंगर पट्टी निवासी महताब को मुचलका पाबंद किया था। चुनाव के दौरान गांव में हुई हिंसा की घटना में महताब को भी नामजद किया गया था, जिस पर थाना पुलिस ने महताब के खिलाफ मुचलका पाबंद का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये जुर्माना लगा दिया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी महताब ने जुर्माना नोटिस जारी होने के बाद शनिवार को एक लाख रुपये का जुर्माना जमा करा दिया है। इसके साथ ही जिले में अब तक चार आरोपियों से एक-एक लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया जा चुका है, जो मुचलका पाबंद होने के बावजूद पंचायत चुनाव के दौरान चुनावी हिंसा के मामले में नामजद हुए हैं। इनमें गांव बागोवाली निवासी सैय्यद, गांव शेरपुर निवासी इमलाख खान, दाराव और अब सुजड़ू का महताब शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों से भी जुर्माना वसूले जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें