फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रोजाना सौ रैंडम सैंपल लिए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रोजाना सौ रेंडम सैंपल लिए जाएंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब हॉटस्पॉट की कालोनियों और शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रेंडम सैंपल कराएगा। इसके लिए सीएमओ ने टीम को निर्देश दिए हैं। डीएम ने भी रोजाना एक सौ रैंडम सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना संक्रमित केस मिल रहे हैं। शहर में सर्वाधिक केस सामने आ रहे हैं। सोमवार तक एक्टिव केस का आंकड़ा सैकड़ा पार करते हुए 106 पर पहुंच गया है और अभी 177 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक शहर में खालापार का किदवई नगर व दक्षिणी खालापार क्षेत्र, दाल मंडी में पुरुषार्थी मंदिर की गली, कूकड़ा क्षेत्र का कमलनगर, मिमलाना रोड, लद्दावाला, जसवंतपुरी, आनंदपुरी, जिला अस्पताल, अलमासपुर, केशवपुरी, कच्ची सड़क गाजावाली पुलिया, गढ़ी गोरवान, आर्यपुरी, अग्रसेन विहार, सुथरा शाही, कुंदनपुरा, नया बांस, रामपुरी, भरतिया कॉलोनी, सरकुलर रोड का आनंद विहार, रुड़की रोड स्थित झुग्गी बस्ती में कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि इन कालोनियों के अलावा शहर के भीड़ वाले इलाके शिव चौक, मीनाक्षी चौक, दाल मंडी, सब्जी मंडी, रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों से भी अब रोजाना 100 रेंडम सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें