फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - डेंगू के सात और मरीज मिले

Wed, 11 Oct 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय  में ओपीडी पर लगी  मरीजो की भीड़। संवाद
विज्ञापन
- जिला चिकित्सालय में डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल हैं
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को भी सात नए मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए। अब मरीजों का आंकड़ा 240 पर पहुंच गया है। जिला चिकित्सालय में डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कराया गया है।

मंगलवार को भी शहरी क्षेत्र सहित अलग-अलग ब्लॉक में डेंगू पॉजीटिव के सात मरीज सामने आए। इसमें एक मोरना, एक बघरा, एक खतौली, एक पुरकाजी, दो मेघाखेड़ी और एक शहरी क्षेत्र का मरीज शामिल है। पिछले तीन दिन से लगातार डेंगू के सात-सात मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक 240 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

संरक्षण संघ ने जताई चिंता
भारतीय मानव अधिकारी संरक्षण संघ ने बढ़ती बीमारियों को लेकर बैठक की। इंदिरा कॉलोनी में हुई बैठक की अध्यक्षता नगराध्यक्ष वीरेंद्र सैनी ने की। इस दौरान बढ़ते डेंगू के प्रकोप को लेकर चिंता व्यक्त की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन को यथा स्थान शिविर लगाए जाने चाहिए। जिसमें समाजसेवी और संस्थाओं की मदद ली जाए। मच्छर की रोकथाम के लिए भी कोई व्यवस्था की जाए। सार्वजनिक स्थान पर गोबर इकट्ठा ना किया जाए। इस मौके पर नरेंद्र मित्तल, डॉ. राधा कृष्ण, विशाल कुमार, मोहित पाल, अशोक कुमार, सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन



पुरकाजी क्षेत्र में बढ़ा डेंगू का प्रकोप

पुरकाजी। क्षेत्र में डेंगू बुखार का प्रकोप चल रहा है। दर्जनों मरीज डेंगू बुखार से पीड़ित हैं और प्राइवेट डॉक्टरों के पास अपना उपचार करा रहे हैं। पीएचसी पर जहां रोजाना दर्जनों मरीज वायरल व अन्य बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं, वहीं प्राइवेट डॉक्टरों के यहां भी डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ है। पीएचसी प्रभारी चिकित्सक अजय शाही ने बताया कि क्षेत्र में वायरल अधिक है। बुखार में भी मरीज की प्लेटलेट्स घट जाने से मरीजों में बेहद कमजोरी आ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें