मुजफ्फरनगर के तितावी में शनिवार देर रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष होने पर धारदार हथियार चले और इस दौरान फावड़ा सिर में लगने पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकेे दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को तितावी में तेजपाल पक्ष ने आंबेडकर जयंती निकाली थी, जिसमें संजीव पक्ष के लोग चंदा देना चाहते थे। तेजपाल पक्ष ने इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी थी।
शनिवार रात संजीव पक्ष ने अपने घर के पास डीजे बजाना शुरू कर दिया तब तेजपाल, उसके दो बेटों शक्ति, अजय व दीपक तथा अंकुश ने डीजे बजाने का विरोध किया, तब दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें संजीव व उसके दो भाई विपिन तथा अक्षय गंभीर रुप से घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात संजीव की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा हैं। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।