फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक की मौत

Mon, 07 Nov 2022 10:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली व तेज रफ्तार कार के टकराने के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गंगा मेला 2022 -Bijnor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में यूसुफपुर और मोरना के बीच रविवार देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के टकराने से हादसा हो गया।
विज्ञापन


हादसे में गंगा स्नान के लिए जा रहे कार सवार मखियाली निवासी 24 वर्षीय बादल की मौत हो गई। कार में सवार उसके साथी मखियाली निवासी अमित, कुलबीर, मोंटी व एक अन्य घायल हो गए।

भोपा पुलिस ने बताया कि कार में सभी युवक मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे थे और संभवत शुक्रताल गंगा स्नान करने जा रहे थे। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोडकऱ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है। बादल को घायल हालत में मेरठ सुभारती अस्पताल ले जाया गया था। वहां उसकी मौत हो गई थी। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें