फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। गैर हाजिर दो शिक्षकों का वेतन काटा गया। उन्होंने स्कूलों में कम छात्र संख्या पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बीएसए मायाराम ने विकास क्षेत्र सदर व मोरना के विद्यालयों का निरीक्षण किया। सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय धंधेडा के निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक अर्जुन माहेश्वरी नहीं मिली वह 20 जुलाई 2020 से निलंबित चल रहे हैं। स्कूल में कुल 382 बच्चों के सापेक्ष 212 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाई गई। स्कूल में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। निरीक्षण के समय विद्यालय में उपलब्ध खेलकूद सामग्री का अवलोकन किया गया तथा बच्चों को खेलकूद सामग्री लूडो, चेस, कैरम, स्किपिंग रोप आदि का उपयोग कराए जाने के निर्देश दिए गए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय धंधेडा में विद्यालय में कार्यरत पांच अध्यापक एवं दो अनुदेशकों के सापेक्ष एक अध्यापक अंकुर गर्ग व अवनीश अनुदेशक अवकाश पर पाए गए। विद्यालय में नामांकित कुल 235 बच्चों के सापेक्ष 87 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाई गई। भंडूरा के विद्यालय में नामांकित कुल 600 बच्चों के सापेक्ष 168 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाई गई। विद्यालय बिजली व पानी आदि सभी सुविधाओं से युक्त है, शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण संतोषजनक मिला। मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत किचन गार्डन बनाया गया है तथा विद्यालय में मिनी जिम भी स्थापित है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भिक्की के निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका सहित तीन अध्यापक व दो शिक्षा मित्रों के सापेक्ष एक अध्यापक हरिओम अवकाश पर पाए गए। नामांकित कुल 135 बच्चों के सापेक्ष 84 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाई गई। संविलियन विद्यालय निराना में 15 अध्यापक एवं दो शिक्षामित्र व तीन अनुदेशकों के सापेक्ष रीता देवी सहायक अध्यापिका, विभा सहायक अध्यापिका व शिवानी गर्ग सहायक अध्यापिका चिकित्सा अवकाश पर मिली। सहायक अध्यापिका गीता अरोरा व रजनी बालियान अनुपस्थित पाई गई। उक्त अनुपस्थित दोनों अध्यापिकाओं का एक दिवस का वेतन काटने के आदेश दिए गए। विद्यालय में नामांकित कुल 659 बच्चो के सापेक्ष 229 बालक बालिकाएं उपस्थित पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें