फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली से बाइक द्वारा हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे चार युवकों की दो बाइक कार से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए। इस घटना में कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कार का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश के गांव मोहम्मदपुर रमजान निवासी संजीत उफ अर्जुन तोमर, मनोज, रोहित व अंकित दो बाइक पर सवार होकर दिल्ली से हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे। शनिवार को प्रात: ढाई बजे बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर बायवाला पुलिस चौकी के नजदीक उनकी बाइकों में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में दो बाइक सवार चारों युवक बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कार का चालक भी स्टेयरिंग से अपना संतुलन खो बैठा। कार भी सड़क किनारे खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार का चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। अचेत अवस्था में संजीत को तथा घायल मनोज, रोहित व अंकित को कस्बे की सीएचसी पर लाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने संजीत को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के घायल साथियों ने परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सीएचसी पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतक संजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक संजीत के पिता संजय तोमर ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें