फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली बीडी के साथ एक आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली बीड़ी के साथ एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। मोहल्ला बालकराम में नकली बीड़ी बनाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक युवक को अलग-अलग ब्रांड की बीड़ी बनाते हुए हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से बीड़ी बनाने का सामान, रेपर आदि भी अपने कब्जे में लिए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम वजीर निवासी बालकराम बताया है। पुलिस पकड़ेेेे गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी अपने घर में ही काफी समय से अलग अलग ब्रांड की नकली बीड़ी बनाकर बाजार में व्यापारियों को सप्लाई कर रहा था। जिसकी सूचना काफी समय से पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने वजीर के घर से नकली बीड़ी बनाने का सामान तथा उपकरण बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें