सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में हुए शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण दिलाई गई। कार्यक्रम में बार और बेंच के परस्पर समन्वय पर बल दिया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी ने नव निर्वाचित सिविल बार अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, महासचिव गौरव कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष प्रदुमन कुमार, सह सचिव प्रशासन मेघना शर्मा, सह सचिव पुस्तकालय मनोज सैनी, वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुंवर, हर्षित कुमार शर्मा, मेहरचंद गुप्ता, मुकेश जौहरी, राजकुमार गोस्वामी, उपेंद्र, कनिष्ठ सदस्य चरणजीत लाल गांधी, कपिल गुप्ता, निपुण जैन, पायल रानी, सौरभ मित्तल, सुभाषचंद को शपथ ग्रहण करवाई।
नई कार्यकारिणी ने बार और बेंच के बीच पारस्पर समन्वय बनाए रखने और अधिवक्ताओं के हितों में कार्य करने की बात कही। समारोह में अवध बिहारी लाल गुप्ता, तेग बहादुर, ब्रजभूषण अग्रवाल, विजय त्यागी, माधुरी सिंह, सुगंध जैन, प्रेमपाल सिंह आदि ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का मार्गदर्शन करने का आश्वासन दिया। शपथ ग्रहण समारोह में श्रीपाल जैन, भूषण शरण महेश, सुनील कुमार गर्ग, मुकेश त्यागी, विजेंद्र प्रताप, अजयपाल चौहान, उमेश सिंघल, सुनील मित्तल, संजीव गर्ग, सुखदेव मित्तल, मनोज शर्मा, डॉ. रामनरेश सिंह, अजमेर सिंह, नवीन चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विधि व्यवसाय से रोक हटी
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित और महासचिव गौरव कुमार गोयल ने प्रेस नोट में बताया कि विगत दिनों बार कौंसिल ऑफ यूपी ने अधिवक्ता जियालाल जैन के विरुद्ध आदेश जारी कर छह माह के लिए उनके विधि व्यवसाय करने पर रोक लगाई थी। बताया कि इसके विरुद्ध बार कौंसिल ऑफ इंडिया में अपील योजित की गई। इस संबंध में बार कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा स्थगत आदेश 24 दिसंबर को जारी कर दिया गया।