फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा में 2100 महिलाएं हुई शामिल

विज्ञापन
नगर के टाऊनहाल से कलश यात्रा निकालती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कलश यात्रा पर पुष्पों की बारिश से बही भक्ति की रसधारा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। धर्म जागरण समन्वय के तत्वाधान में में तीसरी श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कथावाचक मानस मर्मज्ञ अतुल कृष्ण भारद्वाज जी के श्रीमुख से स्थानीय टाउन हाल मैदान में प्रारंभ हुई। इससे पहले भव्य एवं अद्वितीय दर्शनीय दिव्य 2100 कलश माता और बहन पितांबर वस्त्र धारण कर सिर पर लाल चुनरी ओढ़ कलश धारण कर नगर परिक्रमा में शामिल हुईं।
विज्ञापन

महिलाओं की कलश यात्रा टाऊन हाल मैदान से प्रारंभ होकर बाला जी चौक, सदर बाजार, कचहरी रोड, हनुमान मंदिर, शिव चौक की परिक्रमा कर एसडी मार्किट से होते हुए झांसी रानी को टाऊन हाल मैदान पर संपन्न हुई। कलश यात्रा का अनेकों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा में सबसे आगे अश्व पर हनुमान रूपी धर्म ध्वजा लिए कथा संयोजक ओमकार सिंह चल रहे थे। इनके पीछे अश्व रथ पर कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज विराजमान रहे। इनके साथ माताएं व बहनें कलश सिर पर धारण कर मंगल गीत व राम भजन का कीर्तन करते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की पत्नी अनु अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्षा ऑचल तोमर, सुनीता शुक्ला, महिला मोर्चा की अध्यक्षा अंजलि चौधरी, महेशो चौधरी, सरिता गौड़, पूर्व सभासद मितिका गर्ग, सभासद कुसुमलता पाल, सीमा शर्मा, अंजना शर्मा, लक्ष्मी धीमान, उमा चौहान, बबीता तायल, प्रिती खन्ना, रेणू गर्ग, सुषमा पुंडीर, अनिता गर्ग, डोली गोयल, बोबी ठाकुर, पूर्व सभासद सीमा शर्मा, बबीता गुप्ता, एकता गुप्ता, दुलारी मित्तल, मिथलेश राजपूत, रश्मि मित्तल आदि रहीं। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से कुलदीप गोयल, नितिन बंसल, श्रीमोहन तायल, सुधीर खटीक, सचिन सिंघल, सुनील सिंघल, राजीव गर्ग, डॉ सुधीर सैनी, डॉ वीरपाल निर्वाल, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा, अशोक बाठला, श्रीकांत त्यागी आदि व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें