फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस शिव मंदिर में 32 वर्ष बाद गूंजा ओम नमः शिवाय शुद्धिकरण यज्ञ के बाद बांटा गया प्रसाद

Mon, 23 Dec 2024 01:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में मुस्लिम आबादी की अधिकता वाले क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में आज 32 वर्ष बाद ओम नमः शिवाय की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन
शिव मंदिर में हवन - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर की मुस्लिम आबादी की अधिकता वाले लद्दावाला के शिव मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। करीब 32 साल बाद सोमवार को भगवान शिव के मंत्र ओम नम: शिवाय की गूंज सुनाई दी। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे और प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि सोमवार को मंदिर को जागृत करने के लिए सुबह 10 बजे शुद्धिकरण यज्ञ किया गया। यज्ञ में हिंदू संगठन के पदाधिकारी, समाज के बुद्विजीवी और श्रद्धालु शामिल हुए। 
विज्ञापन

क्या था मामला
शहर के लद्दावाला में साल 1970 में बनाए गए मंदिर में फिलहाल कोई मूर्ति भी नहीं है। साल 1992 से पहले हिंदू समुदाय के कईं परिवार मंदिर के आसपास रहते थे। अयोध्या मंदिर विवाद के दौरान यह परिवार पलायन कर गए।

गली में रहने वाले पाल समाज के परिवार मकान बेचकर यहां से कहीं अन्य जाकर रहने लगे थे। उनका गली में शिव मंदिर है। जाते समय वह लोग भगवान की मूर्ति भी ले गए थे। मंदिर वाली गली में मुस्लिम समुदाय के 16 परिवार रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें