एसएसपी ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से पंकज के अपनी भाभी से अनैतिक संबंधों का खुलासा हुआ। जांच शुरू हुई तो पंकज के भाई रवि को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ के बाद गांव निवासी टिंकू, अंकुर व अंकुश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि पंकज के दो बड़े भाई जितेंद्र और रवि हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: यूपी: नुसरत से बनी निशी, ठुकराया पंचायत का फैसला और धर्म परिवर्तन कर युवती ने प्रेमी से की शादी
दोनों भाई पानीपत रहकर नौकरी करते हैं, जबकि गांव में पंकज अपनी बहन प्रीति व मां बिरमो के साथ रहता था। पंकज के अपनी भाभी से काफी समय से अनैतिक संबंध थे। इसके अलावा, उसका दोनों भाइयों से गांव स्थित सात बीघा जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी के चलते रवि ने अपने गांव निवासी तीन दोस्तों को पंकज की हत्या करने के लिए कहा, जिस पर बुधवार शाम तीनों दोस्त उसके घर पहुंचे।
घर पर मिली प्रीति ने तीनों दोस्तों को पंकज के कुछ देर पहले घर से जाने की बात कही। तलाश में पंकज उन्हें नशे की हालत में रास्ते में मिल गया, जिसे वे बहाने से जंगल में ले गए और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को हत्या में और रवि को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। हत्या में प्रयुक्त रस्सी आदि सामान भी बरामद हुआ है। चारों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।